वर्षा केंद्रीय विद्यालय में नौवीं की छात्रा थी। शुक्रवार शाम को करीब 6.50 बजे वह घर से निकली। मां के पूछने पर बताया कि वह दशहरा मैदान के पास अपनी दोस्त मुस्कान से मिलने जा रही है। लेकिन वह दशहरा मैदान न जाते हुए भिंड रोड पर द लिगेसी अपार्टमेंट पहुंच गई।
यहां चल रही डांस क्लासेस में उसकी सहेली मुस्कान थी। मुस्कान ने वर्षा के पिता को कॉल किया, 'वर्षा रो रही है। आप आ जाओ या किसी को भेज दो। वह कुछ गलत कदम भी उठा सकती है।'
कमल ने बेटी को कॉल किया तो मोबाइल बंद था। फिर मुस्कान को फोन लगाया, वह भी स्विच ऑफ मिला। इसके बाद उन्होंने परिजन को फोन किया। वे द लिगेसी अपार्टमेंट पहुंचे तो वर्षा अपार्टमेंट के नीचे गिरी मिली। हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस पता कर रही- मुस्कान से क्या बात करने आई थी वर्षा
मुस्कान ने पुलिस को बताया कि वर्षा ने उसे मोबाइल पर गुड बाय लिखकर भेजा। मुस्कान ने जवाब दिया- ऐसा क्यों लिख रही है? इस पर वर्षा ने लिखा- अब कोई दोस्त नहीं।
पुलिस अब इसकी वजह ढूंढ रही है कि वर्षा ने ऐसा क्यों
लिखा? क्या मुस्कान ने ऐसा कुछ किया था, जिससे वह खफा
थी? वह मुस्कान से क्या बात करने आई थी?